टोंकखुर्द में भाजपा ने मनाई संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को भाजपा नगर मंडल टोंक खुर्द द्वारा नई आबादी में संत शिरोमणी गुरू रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपाइयों ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि संत रविदास मानवीय मूल्यों के पक्ष धर थे। और उन्होंने जन- जन में भक्ति का संचार किया। मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव ने कहा की सामाजिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बिना ही सहज भक्ति की ओर अग्रसर हुए जिसमें पूरी मानवता के लिए खुले हृदय से आदर, प्रेम व सद्भावना का संदेश था। मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ने कहा कि संत रविदास समाज में फैली जातिगत ऊंच-नीच के धुर विरोधी थे। और कहा करते थे सभी एक ईश्वर की संतान है। जन्म से कोई भी जात लेकर पैदा नहीं होता। इतना ही नहीं वह एक ऐसे समाज की कल्पना भी करते थे जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच,दुख,दरिद्रता,भेदभाव नहीं हो। उन्होंने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया ।इस अवसर पर अरुण बैरागी गोपाल सेंधव ,भंवर सिंह झाला सोनू धाकड़ ,मनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।