टोंकखुर्द – विधायक वर्मा ने दी एंबुलेंस की सौगात किया ओपन जिम का लोकार्पण

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार को विधायक सज्जन सिंह वर्मा एव जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पूर्व में विधायक वर्मा ने मां सरस्वती एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ फेमीदा कुरेशी डॉ रामपाल सुनानिया डॉ रुपाली दलाल गुलरेज शेख को एंबुलेंस की चाबी सोपी। एवं दो दिव्यांग का पुष्पमाला से स्वागत कर ट्राईसाईकिल की सौगात दी। तत्पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर पर ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

विधायक वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि। जब भाजपा की मर्जी होती है तब कोरोना की लहर आ जाती है और जब भाजपा को कुछ कार्यक्रम कराना होता है तो लहर समाप्त हो जाती है। और चुनाव होना तय है। असल में भाजपा डरी हुई थी महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। किसान की फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को आंदोलन पर बैठना पड़ रहा है। सोनकच्छ आष्टा जावर हर जगह किसान को आंदोलन करना पड़ रहा है। नौजवान के हाथ बेरोजगारी से सने हुए हैं । इतनी सारी बातों के बाद भाजपा समझती है की जनता हम को वोट देगी नहीं। इसी कारण चुनाव टाले जा रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने चुनाव का बिगुल बजा दिया। इन चारों चुनाव में हमारी जीत प्रचंड बहुमत से होगी। शिवराज को चिंता है कि मेरे प्रदेश देश में शराब की बिक्री कम कैसे हो गई। तभी कैबिनेट की बैठक रखी गई है की शराब की बिक्री को कैसे बढ़ाया जाए। ये शिवराज लोगों को शराब में डुबोकर मारना चाहता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आरिफ पटेल विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गौर राजेश धाकड़ आनंद सिंह बापू सरपंच रुस्तम पटेल दिलीप सिंह चांदना विक्रम गालोदिया राहुल पोलाया अशोक शर्मा राजेंद्र कौशल जितेंद्र गालोदिया विष्णु सुनानिया हकीम मंसूरी शाहिद सिद्धकी हरिसिंह गुर्जर , बलदेव गुर्जर पप्पू गुर्जर गुल मोहम्मद पटेल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।