कन्नौद (चंचल भारतीय)। नगर से मात्र 2 किलोमीटर दूर खातेगांव की ओर दशहरा मैदान स्थित नेशनल हाईवे पर आज तड़के 4:00 बजे अभिषेक उर्फ छोटू पिता पूनमचंद हरण उम्र 20 वर्ष ग्राम चकल्दी थाना रेहटी जिला सीहोर एवं विजय निमोरे उम्र 20 वर्ष करवाना थाना रेहटी जिला सीहोर इंदौर से जाते समय सामने से आरहा महाराज ट्रांसपोर्ट के ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 8 9 16 ने ने जोरदार टक्कर मारी दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस थाना कन्नौद से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार रविवार सुबह 4:00 बजे खातेगांव से आ रहे ट्रक के द्वारा इंदौर से जा रहे हैं दो युवकों को ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जैसे ही पुलिस थाना कन्नौद को सूचना प्राप्त हुई थाना प्रभारी शिव मूरत यादव अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे दोनों मृतक को के शव को कन्नौद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा ट्रक को पुलिस गिरफ्त में लाकर थाने पर खड़ा किया गया है समाचार लिखे जाने तक ट्रक चालक गिरफ्तार नहीं हुआ था।
हाल ही में इसी मार्ग पर खातेगांव के युवा व्यवसाई मोनू अग्रवाल की दर्दनाक मौत पर खातेगांव की जागृत नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेर कर नगर के यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की व्यवस्था पर खरी खोटी सुनाई थी फल स्वरूप तत्काल अधिकारियों ने खातेगांव में स्पीड ब्रेकर एवं यातायात पुलिस की व्यवस्था स्थाई रूप से कर दी गई। इसी तरह की मांग कन्नौद के लिए भी की जानी चाहिए थी किंतु लगता है जब कन्नौद का कोई चिराग बजेगा तब जाकर कन्नौद की जनता जागेगी। हमारे द्वारा कन्नौज नगर के जागरूक नागरिकों के से इस संबंध में जागरूक होकर प्रशासन के अधिकारियों को घेरने की बात पर बल दिया गया था किंतु ध्यान नहीं देने से मात्र 48 घंटे बाद नगर से मात्र 2 किलोमीटर दूर दो परिवारों के चिराग सदा सदा के लिए बुझ गए। अभी भी समय है ऐसे हादसे रोकने के लिए नगर के जागरूक नागरिक राजनीतिक नेता सामाजिक कार्यकर्ता और समस्त मीडिया कर्मी नगर के यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को घेर कर अपनी न्यायोचित बात को संज्ञान में लाकर ट्राफिक जवानों की नियुक्ति करवाएं तथा संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाकर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों पर अंकुश लगाते हुए वाहनों की सतत चेकिंग की जाए जिससे कि अब आगे कोई दुर्घटना ना हो।














