ट्रेनिंग पूरी कर भौरासा लौटे फौजी का नगर वासियों ने पलक पावडे बिछा किया स्वागत

भौरासा (अभय नागर)। भौरासा नगर से भारतीय सेना में कई सैनिक अपनी मेहनत के बलबूते पर जा चुके हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर कई नौजवान रोजाना सेना में जाने के लिए दौड़ लगाना व अन्य कई चीजों में भाग लेने जैसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं इसी के अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व हुई भर्ती में भोरासा के लकी मालवीय का चयन हुआ था जिसके बाद वो ट्रेनिंग पर चले गया था देश भक्ति का पर्व भारत की आजादी के दिन स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जब यह सैनिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार अपनी जन्म भुमि नगर भौरासा पहुंचा तो नगरवाशीयो ने पलक पावडे बिछा कर इसका स्वागत किया फाटा से ढोल ढमाकों के साथ सैनिक को नगर में प्रवेश करवाया गया बस स्टैंड से लेकर वार्ड क्रमांक 11अपने निवास स्थान तक इसके स्वागत में लोगों ने फूल बरसाए पुष्प माला पहनाई तिलक लगाये व शाल श्रीफल देकर इसका सम्मान किया नगर अपने गुरु जन माता पिता के साथ ही महिलाओं ने भी इसे अपना से आशीर्वाद दिया ।