राहतगढ(सागर) । 26 सितंबर 21 रविवार को कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का मासिक झंडावंदन तथा ब्लॉक पदाधिकारियो के नियुक्ति पत्र वितरण का गरिमापूर्ण कार्यक्रम राहतगढ़ ब्लॉक के गांव झिला में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कम्मोदी अहिरवार तथा राहतगढ सेवादल ग्रामीण के नगराध्यक्ष असलम खान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द्वय महिला सेवादल व महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रिचा राजपूत व श्रीमती सीमा चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष द्वय मुन्ना चौधरी व विजय सिह लोधी तथा जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण उपाध्यक्ष भैरोसिंह अठया, जिला सचिव द्वय मनोज प्रजापति, अमृत नायक जिला महासचिव मुकेश सिंह राजपूत युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश यादव सहित महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस ,युवक कांग्रेस , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण कर झंडावंदन उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने वन्देमातरम का गायन किया गया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल पर रखे बाबा साहब अम्बेडकर के छायाचित्र पर उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत की गई इस अवसर पर नन्द किशोर भारती, सुश्री रिचा राजपूत ,श्रीमती सीमा चौधरी, गोलू चौबे,फहीम कुरैशी सहित सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने कांग्रेस संघठन को मजबूत करने तथा भविष्य में कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया साथ ही कहा भाजपा सरकार की बेकारी बेरोजगारी महंगाई को लगातार बढ़ाये जाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओ व ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना काल मे हुई लाखों लोगों की मौत तथा पेगासस , अफगानिस्तान से आई 3000 किलो की हेरोइन के अडानी के गुजरात स्थित मुन्दा बंदरगाह पर उतरी खेप तथा महिलाओं, बच्चों,अनुसूचित जाति-जनजाति पर लगातार बढ़ते अत्याचार ,किसानों के लिए बनाये तीन काले कानूनों पर उपस्थित सभी लोग आम जनता के लगातार और हमेशा बोले और लोगों को भाजपा की कारगुजारियों को बताये।
कार्यक्रम में नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिए गए इस कार्यक्रम कार्यक्रम में सादाब मंसूरी, परसराम अहिरवार, भागचंद जैन ,रंजीत अहिरवार, नन्दकिशोर, विनोद कुमार, विमल अहिरवार, सन्तोष कुमार, लखन लाल,विवेक वर्मा, कपिल अहिरवार, वसीम खान,गुलाब कांसखेड़ा, राजकुमार कुशवाहा, शोएब, कलीम,जुबैर,परमानन्द, मुकेश,रामबाबू, कुंजन,भैयालाल सहित दर्जनों कांग्रेसिजनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत मे जनगणमन का गायन करने के उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष कम्मोदी ने उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट कर सभी लोगों से झिला गांव में विगत दिनों मृत हुए महिला व पुरुष की आत्मा की शान्ति हेतु मौन श्रधांजलि दिलवाने के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की…
