सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं आखिर किसानों की हुई जीत – सज्जन सिंह वर्मा
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। रविवार को नगर में शक्ति माता मंदिर चौराहा पर विधायक सज्जन सिंह वर्मा किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में बनाए गए तीनों विवादित के कानूनों को वापस लेने की खुशी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर। विधायक वर्मा ने किसानों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक वर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों से संपूर्ण भारत देश का किसान आज खुशी मना रहा है। उन्होंने बताया कि जिस किसान को खेत में होना था। वह किसान आंदोलन कर दिल्ली की सड़कों व बॉर्डर पर बैठा था। लेकिन हमारे देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। किसानों को बुलाकर पूछा तक नहीं कि तुम किसानों का दर्द क्या है। इस देश का किसान अपनी पवित्र मांगों को लेकर सड़क पर आ जाता है। आखिर कितनी भी तानाशाह सरकार क्यों ना हो। उसे झुकना ही पड़ता है। इस देश के किसानों ने सिद्ध कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इस अवसर पर चौबारा धीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गौर राजेश धाकड़ जगदीश गालोदिया रुस्तम पटेल गोविंद पटेल अतीक शेख सलीम पठान गुल मोहम्मद पटेल कृपाल मकवाना हरि सिंह पटेल मांगीलाल रैकवाल अशोक शर्मा आदि किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।














