कन्नौद देवास

कन्नौद: सोमवार कि आज सुबह 7:00 बजे के करीब अंध गति से दौड़ता डंप ने किराना व्यापारी सोनू चौबे को रौंदते हुए भाग निकला। लगातार मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन को तथा स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है की कन्नौद नगर में वर्तमान समय पर इंदौर बेतूल राजमार्ग पर यातायात का भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों पर इसी के साथ जहां जहां स्कूल और चिकित्सालय है वहां पर यातायात पुलिस की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाए ,जिससे कि तेज रफ्तार से दौड़ते हुए वाहनों पर लगाम लग सके ।किंतु प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते आज फिर एक घर का चिराग बुझ गया।एक युवा की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस विभाग का कहना है हमारे पास जवान नहीं है जबकि कन्नौद में ट्राफिक को देखते हुए यातायात पुलिस की सख्त आवश्यकता है और यह कार्य शीघ्रता के साथ जिला प्रशासन को करना चाहिए किंतु आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र के इस बढ़ते यातायात दबाव से क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारी भी परिचित है। इसी के साथ सभी पुलिस अधिकारी पुलिस थाना इसी मुख्य मार्ग पर है। इसके बावजूद इस आवश्यक व्यवस्था के प्रति क्षेत्रीय अधिकारियों की उदासीनता निश्चित रूप से आने वाले समय में कोई बड़े हादसे को न्योता दे रही है । क्या क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एसडीएम तत्काल आवश्यक रूप से जिला प्रशासन को बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस की व्यवस्था तथा शहर के दोनों छोर पर पुलिस बेरियर के। माध्यम से बेलगाम दौड़ रहे वाहनों को लगाम लग सके ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए । नगर के मुख्य स्थान नगर पालिका चोराहा, मंडी गेट, बाईपास स्थित पानी की टंकी, साईं मंदिर चौराहा, अयोध्या बस्ती स्थित चौराहा, न्यायालय के सामने, एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने, चिकित्सालय तथा कन्या शाला के सामने यातायात पुलिस पॉइंट बनाए जाएं । इसी के साथ नगर में से गुजरने वाले यातायात को वन वे घोषित करते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित, गोपाल कचोरी कॉर्नर चौराहा, नगर सेठ के सामने तिराहा, गणेश चौक यातायात पुलिस पॉइंट निश्चित किया जाए । इसी के साथ इंदौर से आने वाले 2 तथा छोटे चार पहिया वाहन जो नगर के मध्य से होकर जाते हैं उनको वन वे मैं इंदौर से हरदा जाते समय मुख्य मार्ग तथा हरदा से इंदौर जाते समय पिछली गली अर्थात तलाव मोहल्ला होते हुए इंदौर की ओर जाने के लिए निर्धारित किया जाए इसके लिए तत्काल स्थानीय प्रशासन नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक आवश्यक बैठक निर्धारित कर नगर की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए। क्या इस समाचार की ओर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अप पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ध्यान देकर शीघ्र कदम उठाएंगे?

चंचल भारतीय✒️