दिनदहाडे अनाज व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा

घटना मे चोरी के 1,18,500 रूपये जप्त , 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास/बरोठा। दिनांक 22.02.2021 को थाना बरोठा क्षेत्रान्तर्गत रामदेव मंदिर चौक स्थित एक अनाज व्यापारी ब्रजेश महाजन पिता जगन्नाथ उम्र 48 साल निवासी रामदेव चौक बरोठा के यहा अज्ञात आरोपियों द्वारा दिनदहाडे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उक्त घटना की सूचना स्थानीय नागरिको के माध्यम से सूचना मिलने के उपरांत थाना प्रभारी थाना बरोठा मय टीम के घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी थाना बरोठा श्री शैलेन्द्र मुकाती द्वारा इस घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बरोठा में अपराध क्रमांक 86/20 धारा 380 भा.द.वि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा उक्त घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु “02 विशेष टीम” का गठन किया गया उक्त दोनों टीमों को अलग अलग कार्य दिये गये। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फूटेज एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। घटनास्थल के CCTV फूटेज चैक किये गये तो 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से घटनास्थल की रैकी करने के उपरांत अनाज व्यापारी के गल्ले से नगदी 1,57,000/-रूपये लेकर फरार हो गये थे। CCTV फूटेज की सहायता से अज्ञात आरोपियों के आने जाने का मार्ग स्पष्ट किया गया उक्त टीम द्वारा सतत मेहनत कर एवं मुखबिर सूचना,तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से दोनो आरोपियों को मय मश्रुका एवं मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

तरीका वारदात :- मुख्य आरोपी कृषि उपज मण्डी में हम्माली करता है। जो अन्य साथी के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के अनाज व्यापारी के यहां रेकी कर घटना को अंजाम देते है।

जप्तशुदा सामग्री :- चोरी मश्रुका 1,18,500 रूपये नगदी आरोपीगण की निशादेही से जप्त एवं घटना में प्रयुक्त हीरोहोण्डा मोटर साइकिल क्रमांक MP-41-NE-2866 कुल 1,68,500 रूपये की मश्रुका जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 1. कृष्णा पिता गोपीलाल कसुमारिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम पिपलौदा द्वारिकाधीश थाना नरवर जिला उज्जैन हालमुकाम जयशिव कालोनी रूपाली होटल के पीछे भोपाल रोड देवास।

2. आरिफ बेग पिता अफजल बेग उम्र 40 साल निवासी महात्मा गांधी कालोनी स्टेशन रोड देवास।

सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कन्नौद) श्री सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री राकेश व्यास,उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) श्री किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा श्री शैलेन्द्र मुकाती,उनि कपिल नवले,प्रआर मदन मंडलोई,आरक्षक (चालाक) कुलदीप गुर्जर,आरक्षक सुनील रावत थाना बरोठा सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम वर्मा, प्रधान आरक्षक सचिन चौहान, मप्रआर गीतिका कानूनगों,आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर सायबर सेल देवास के द्वारा चोरी की वारदात को खुलासा करने में सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की।