दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मीठा तालाब तथा क्षिप्रा नदी तट पर नही होगा
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने आदेश दिये है कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मीठा तालाब तथा क्षिप्रा नदी तट पर नही होगा। कलेक्टर श्री शुक्ला ने 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2020 को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवास श्री प्रदीप कुमार सोनी नवदुर्गा विसर्जन समारोह के प्रारंभ से समापन तक सम्पूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी रहेंगे, जो उपरोक्त अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्था देखेंगें तथा निकलने वाली प्रतिमाओं के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, देवास के साथ शहर/विसर्जन स्थल पर संयुक्त रूप से भ्रमण भी करेंगे। सभी अधिकारी कोविड-19 को दृष्टिगत रख भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी/अधिकारी आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ स्टॉफ यथा राजस्व निरीक्षक, पटवारियों तथा कार्यालयीन स्टॉफ को भी सहयोग हेतु अपने साथ रखेंगे। सभी अधिकारी समय-समय पर व्यवस्था की प्रगति से जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराते रहेंगे। अधिकारीगण अपनी पहचान के लिये पहचान पत्र धारण भी करेंगे ।
