हाटपीपल्या (नरेंद्र चौहान)।विधानसभा के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ में स्थित काली सिंध नदी पर बड़ा पुल बनाने की मांग कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी
ग्रामीणों की मांग पर हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी के प्रयास से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुल की स्वीकृति प्रदान की है।
कालीसिंध नदी पर सेतु निगम के माध्यम से 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा
जिसका भूमिपूजन विधायक मनोज चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पूर्व विधायक तेजसिंह सेंधव जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित में किया गया।
अतिथीयों ने विधिविधान से पूजन कर ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया
आपको बता दे देवगढ़ की कालीसिंध नदी बारिश के दिनों में उफान पर होने से करीब 40 गावो का सम्पर्क तहसील मुख्यालय हाटपीपल्या से टूट जाता था जिस वजह से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती थी
बड़ा पुल बनाने की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया
भूमिपूजन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह सेंधव कृषि उपज मंडी हाटपीपल्या के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव भजपा मण्डल महामंत्री प्रवीण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।














