कन्नौद(चंचल भारतीय): नगर में गुड़ी पड़वा पर पर्व से लगने वाला प्राचीन देवादास बाबा मेला कोविड महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से नहीं लग पा रहा था!महामारी नियंत्रण होने के बाद राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन की पाबंदी हटाने के बाद मेला व्यापार कार्यक्रम की तैयारी मेला ग्राउंड पर दुकान भूमि आवंटन की तैयारी नगरी निकाय टीम के द्वारा की जा रही है। मेला ग्राउंड में दुकान लगाने वाले व्यापारीयो ने एक ज्ञापन के माध्यम नगर परिषद के द्वारा विगत वर्षों से भूमि आवंटन टैक्स व बिजली लाइट टैक्स में बहुत बढ़ोतरी कर दी गई है। व्यापारियों ने मांग की गई है कि विगत 2 वर्षों से कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से हमारा धंधा व्यापार चौपट हो गया है। वर्तमान दौर महंगाई के हिसाब से 5 से 10% टैक्स बढ़ाया जाए तो हम व्यापारी देने को तैयार हैं। हम छोटे व्यापारी हैं जैसे तैसे अपनी दुकान के लिए उधार रुपए लेकर दुकान चालू कर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे विपरीत समय में प्रशासन से सहानुभूति सहयोग की आशा है। ज्ञापन देते समय झूला ठेकेदार पीरु भाई, होटल व्यवसाई कन्हैया कहार, जूता चप्पल व्यवसाई सद्दाम खान, चूड़ी व्यवसाई मोहम्मद भाई, बबलू भाई,बड़ी संख्या में सतवास,कांटाफोड़, चारूवा, हरदा , टिमरनी आष्टा सीहोर के मेला ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम महोदय के समक्ष निवेदन करने पहुंचे थे।
“मेला व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप की मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा!”- एसडीएम प्रिया वर्मा पटेल
