• जु-जित्सु अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता रोहिणी भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी जिसका चयन वर्ल्ड गेम्स 2022 यूएसए के लिए हुआ है
देवास। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश की खिलाडी रोहिणी कलम देवास का चयन वल्र्ड गेम्स 2022 बर्मिंघम, यू.एस.ए. के लिए हुआ है, जो कि हमारे देश और समस्त प्रदेश के लिए गौरव का विषय है । यह मध्य प्रदेश राज्य की ही नहीं पूरे भारत देश की पहली महिला खिलाडी हैं, जो कि जु-जित्सु मार्शल आर्ट्स खेलों में भारत देश का प्रतिनिधित्व विश्व खेलो में करेंगी।
जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया बताया कि रोहिणी कलम का वल्र्ड गेम्स में फाइटिंग सिस्टम इवेंट में -49 किलोग्राम वजन समूह के लिए चयन किया गया है। रोहिणी कलम का विश्व में दसवां स्थान आता है। इनकी विश्व रैंकिंग के आधार पर ही इनका चयन किया गया। रोहिणी कलम द्वारा पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का वह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए हैं । जु-जित्सु खेल एशियन गेम्स 2022 के साथ साथ वर्ल्ड गेम्स, वल्र्ड काम्बेट गेम्स, वल्र्ड पुलिस गेम्स, वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स आदि विश्व के प्रतिष्ठित खेल आयोजनों का भी हिस्सा है, जु-जित्सु खेल भारत सरकार, खेल मंत्रालय से पूर्ण मान्यता प्राप्त है। और इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन हेतु प्रदेश की खिलाडी का चयन होना देश ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि भारत वर्ष में संचालित होने वाले समस्त मार्शल आर्ट्स खेलों में सिर्फ जु-जित्सु खेल की इन खिलाडी ने ही अपना स्थान अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर एशिया महाद्वीप से सुनिश्चित किया है ।
रोहिणी कलम की सफलता पर मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवक कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश की मुख्य संरक्षक देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार , देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, दीपक जोशी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन ,सुभाष शर्मा पूर्व महापौर ,प्रेम परमार ,रजनीश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज परमार, श्याम साहू , सुधाकर द्विवेदी, राजेश पहलवान ,जय बघेल, शरद मंडलोई,अशोक सेन ,रश्मि कलम, ऋषभ त्रिवेदी ,विनोद सोलंकी ,सुयश खरे, अनिकेत चौधरी ,दिलेर पारोसनिया, अबरार अहमद शेख ,रेणुका कलम, वैदेही शर्मा, पूर्णिमा पवार ,धर्मेंद्र नागर आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
