देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत देवास द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। आज 17 सितंबर को बागली के जनपद पंचायत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले हेतु पात्र युवक-युवतियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक एवं आईटीआई पास को पात्रता रही । रोजगार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोज़गार मेले में विधायक प्रतिनिधि कमल यादव ,जनपद अध्यक्ष निर्मला कंठाली, जनपद पंचायत के सीईओ अमित व्यास, कार्यक्रम के प्रभारी केवलराम तंवर एवं विभिन्न कंपनियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
?️उत्तम आचार्य बागली
