देवास – नाले से मिली नवजात ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

देवास। उदयनगर थाना अंतर्गत आने वाले सिवनपानी राेड से लगे जंगल के नाले में बुधवार सुबह एक निर्दयी माँ अपनी करीब 6 से 7 महीने की बच्ची छोड़ गई । सुबह रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची काे डायल 100 से बागली अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में बच्ची काे देवास रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान बच्ची ने दम ताेड़ दिया। जिला अस्पताल में बच्ची काे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया था। बच्ची काे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।जहाँ उसका इलाज शुरू कर दिया गया था। इसी दाैरान शाम बच्ची की माैत हाे गई। पुलिस आगे जी जांच कर रही है।