ऑपरेटरों ने मनोरंजन कर का विरोध करते हुए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा
देवास। शहर के केबल ऑपरेटर एसोसिएशन की मनोरंजन कर को लेकर नगर निगम में सहायुक्त आयुक्त के साथ बैठक हुई। जिसमें ऑपरेटरों ने मनोरंजन कर का विरोध करते हुए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। एसो. अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि केबल ऑपरेटरों द्वारा जी.एस.टी के रूप में पूर्व से ही मनोरंजन कर का भुगतान किया जा रहा है। अत: यह कर 18 प्रतिशत देय है जो ऑपरेटरों के द्वारा दिया जा रहा है। सहायक आयुक्त के साथ सम्पन्न हुई बैठक में अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश में किसी भी शहर में नगर निगम द्वारा मनोरंजन कर नही लिया जा रहा है। सिर्फ देवास नगर निगम एक ऐसा है जहां मनोरंजन कर वसूला जा रहा है। मनोरंजन कर का भार टाटा स्काय, डीश टी.वी, विडियोकॉन, डी.टी.एच., फ्री डिश टी.वी., जीयो गीगा फायबर, एयरटेल फायबर आदि पर भी पड़ेगा। केबल टी.वी. का मनोरंजन कर अन्य माध्यमो से भी उपभोक्ताओ द्वारा प्राप्त किया जा रहा। एसोसिएशन ने मांग की है कि हम पर अनावश्यक कर न लगाए एवं सभी कम्पनियों को भी इस कर में शामिल किया जावें। इस अवसर पर हरीश खानचंदानी, बाबू भाई बीके, अंकित शर्मा, कमल निगम, मुकेश सोनी, नन्नू शेख, हेमंत जाधव, गट्टू चावड़ा, प्रमोद जैन, पंकज शर्मा, विनोद कुंडारले, इसाक मामू, शकील मंसूरी, राजू बोड़ाना, अशोक सिंगाजी, रतन लखवानी आदि अन्य उपस्थित थे।















