देवास । माता टेकरी पर श्रद्धालुओं और पुजारी परिवार ने मिलकर छोटी माता चामुंडा माँ के लिए करीब सवा दस तौले के सोने के कंगन बनवाए और शुक्रवार को रूप चौदस के पावन पर्व पर माता को स्वर्ण कंगन पहनाये गए। रूप चौदस के दिन मां चामुंडा का सुबह से आकर्षक शृंगार किया, उसके बाद हाथ में सोने के कंगन पहनाए गए। पिछले साल रूप चौदस पर मां चामुंडा को सोने की नथ श्रद्धालुओं ने भेंट की थी। उससे पहले हार, पायजेब सहित अन्य सामग्री भी भेंट की जा चुकी हैं ।रोजाना माता टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने चर्चा कर माता रानी के कंगन की व्यवस्था करने का इंतजाम शुरू किया जिसमे पुजारी परिवार ने भी अपनी तरफ से कंगन लाने में काफी मदद की। सभी की मदद से सोने के कंगन बनवाकर माता रानी को पहनाये गए ओर माता रानी से आराधना की गई कि देश से कोरोना महामारी को खत्म कर सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करें।
