देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजाराम नगर में स्मोकिंग कैफे पर एक युवक की हत्या के मामले में देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल ने प्रेस वार्ता कर हत्या के आरोपियों का खुलासा किया। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 4 आरोपियों
1.शिवम चौहान 2. शैलेंद्र शर्मा 3.शिव कुमार रघुवंशी 4.विनीत गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार किया है,साथ ही हत्या में उपयोग किये गए हथियार बरामद किए।एक आरोपी मयंक शर्मा की पुलिस अभी तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए है कि अगर चाय की दुकान पर कोई भी आवारागिर्दी करता है तो उसे वहा से खदेड़ा जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें पकड़कर बंद करे।















