देवास – सनफार्मा कंपनी में अटैच VIP ट्रेवल्स की बस के कंडक्टर की हुए मौत

देवास। सन फार्मा कंपनी में अटैच VIP ट्रेवल्स की बस के कंडक्टर की अज्ञात कारण से मौत हो गयी। व्यक्ति का नाम जयराम गोयल उम्र 35 वर्ष है जो कि अटल कॉलोनी , बावडिया में निवासरत है । व्यक्ति के परिजन को कंपनी के द्वारा सूचना दी गयी जिस पर परिजन जब अस्पताल पहुँचे तो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक के दो बच्चे एक बालक व एक बालिका है। मृतक के परिजन ने मांग की है कि मृतक की मौत का कारण स्पष्ट किया जाए एवं मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।