देवास। देवास के मुकुंद खेड़ी निवासी कान्हा राठौर पिता फूलसिंह राठौर उम्र 17 वर्ष गुरुवार देर शाम देवास से ट्रैक्टर चलता हुआ उज्जैन तक ले गया और उज्जैन में शहर भर में ट्रैक्टर चलाते हुए विभिन्न लोगो को टक्कर मारी जिसमे अनैक लोग घायल हो गए है।
दरअसल कान्हा के पिता ने दीपावली पर नया ट्रैक्टर लिया था और कान्हा को ट्रैक्टर चलाने का शौक था इसलिए उसने दो दिनों तक ड्रायवर से ट्रेक्टर चलाना सीखा और फिर अकेला ट्रेक्टर लेकर देवास से उज्जैन ले गया। यहां उसने सड़क पर खड़े वाहनों और लोगो को टक्कर मारी जिसमे अनैक लोगों को घायल हुए है। उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने रहवासियों के साथ मिलकर कान्हा को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद परिजनों को सूचना दी।
पुलिस की सूचना के बाद कान्हा के परिजन रात में ही थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज होने की जानकारी देकर उन्हें लौटा दिया। पुलिस आज कान्हा को कोर्ट में पेश करेगी।















