देशभर के विद्यालयो में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र माधव प्राप्त किया प्रथम स्थान

देवास। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल भारती छात्र निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती मंदिर विजयनगर के कक्षा पंचम का छात्र माधव शैलेन्द्र जोशी ने सरस्वती विद्यालय प्रतिष्ठान का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस निबंध प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों को भैया / बहिन शामिल होते है। ज्ञातव्य है कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को छात्रों में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र द्वारा निबंध एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर द्वारा इस वर्ष संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुल 16 विद्यालय के 1173 विद्यार्थी प्रतिभागी बने है।

छात्र माधव जोशी की इस बौद्धिक स्वर्णिम सफलता पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्दिरा शर्मा, विद्यालयनीय समिति के सचिव श्री सतीश जी मुकाती, बौद्धिक प्रमुख श्री प्रफुल्ल रावल संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रमुख श्रीमती रागिनी अग्रवाल व श्री संदीप पाटील सहित विद्यालय परिवार ने उसे शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी।