धनतालव घाट पर सुबह से लगा लम्बा जमा वाहन चालक हो रहे है परेशान,

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले अंग्रेजों के जमाने के धनतालव घाट पर आज फिर सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है इस घाट पर आये दीन जाम लगना आम बात हो गई है जाम लगने के कारण वाहन चालक घंटो तक जाम में फंसे रहते हैं वह भूखे प्यासे परेशान होते नजर आते हैं इस और वरिष्ठ अधिकारियों को राजनेताओं को जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए यह घाट नेशनल हाईवे 59 ए का है इस मुख्य मार्ग पर आये दिन राजनेताओं का वरिष्ठ अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है लेकिन इस घाट पर लगने वाले जाम को लेकर किसी ने भी गंभीरता नहीं दीखाई आखिर धनतलाव घाट के जाम से लोगों को कब निजात मिलेगी समाचार लिखे जाने तक पूर्ण रूप से जाम नहीं खुल पाया था