देवास| भोपाल कॉरिडोर फोर लेन प्रबंधन, मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम व् कंपनी प्रबंधन के निर्देशन में सी. एस.आर.मैनेजर उमा शंकर पांडेय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में हमारी सड़कें हमारे जीवन रक्षा उद्देश्य के साथ धनतेरस त्यव्हार के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर दुर्घटना बचाव व सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कंपनी प्रबंधन के आशिष थिटे व् किरण बाबू के निवेदन पर आज टोल प्लाजा भौंरासा से गुजर रहे वाहन चालकों को यातायात नियम की जानकारी , नियम पालन हेतु सपथ के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर द्वारा सड़क सुरक्षा व् दुर्घटना बचाव हेतु यातायात नियम के पर्चे बितरित करने के साथ सामाजिक दुरी का पालन करते हुवे , उपस्थितों से नियम पालन के साथ मैनेजर नरेश साह ,उमा शंकर पांडेय व् अरुण शर्मा ने बताया की समाज को दुर्घटनाओं से बचाने , परिवार को बिखरने से बचाने के उद्देश्य के साथ हमने धनतेरस त्यव्हार पर सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी के लिए हेल्मेट, सीटवेल्ट,गतिसीमा , ओवर टेक , मोबाइल पर बात न करने, वाईक पर तीन सवारी न विठाने, रात्रि मे डीपर का प्रयोग करने, वाहन का परिचालन गायों के छेत्र में धीमी गति से करने आदी यातायात नियमों के पालन का महत्त्व समझा रहे है लोगो को शपथ के साथ ही दुर्घटना के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा के साथ बचाव के उपाय सुझाए जा रहे है। कम्पनी का उद्देश्य सी. एस. आर. के माध्यम से त्यावहार पर सुरक्षा के प्रति लोंगो को सचेत कर जागरूकता लाना है ताकि समाज दुर्घनारहित खुशी से त्यौहार मनाये। इस मौके पर निशांत श्रीवास्तव, प्लाजा कंट्रोलर राजकुमारी जी, डॉक्टर अबुजर प्रधान आरक्षक जोजन सिंह, दीवान सिंह,सब इंस्पेक्टर चेत सिंह जी,भद्रपाल सिंह, जयपाल जी, जाकिर खान, व सभी सम्माननीय उपस्थिति थे।
