टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शनिवार से नगरीय पार्षद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 11 जून से 18 जून तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया 10:30 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी।
उक्त जानकारी रिटर्निंग निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर ने दी। एवं बताया कि पार्षद पद के अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। साथ ही संशोधित शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। सभी पार्षद पद के अभ्यर्थियों के आय-व्यय के संधारण हेतु नवीन बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य होगा। जिसके माध्यम से आय व्यय का संधारण किया जावेगा। शनिवार को नगरीय पार्षद हेतु एक भी नामांकन नहीं आया है। नामांकन प्रक्रिया 11 जून से 18 जून एवं नामांकन फार्म की समीक्षा 20 जून को रहेगी। एवं 22 को जून नामांकन वापसी रहेगी। द्वितीय चरण में मतदान होने जा रहा है। मतदान 13 जुलाई को रहेगा। एवं मतगणना परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी शिक्षक गण एवं नगर परिषद सीएमओ जितेंद्र सिंह राणा एवं नगर परिषद स्टाफ मौजूद रहे।
