16 अप्रैल दावा आपत्ति निराकरण की तिथि निर्धारित,25 अप्रैल को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का विहित सार्वजनिक प्रकाशन होगा
कन्नौद: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसी तारतम्य में नगरी निकाय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल की अध्यक्षता जनपद सभागार में बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम1995 के अनुसार अनुभाग के अंतर्गत आने वाली नगरी निकाय एवम् ग्राम पंचायतों की सूची तैयार है। आम लोगों को निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक नगरी निकाय व ग्राम पंचायत की मतदाता सूची 1 जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की गई है! कोई भी व्यक्ति उपरोक्त तारीख के संदर्भ में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए दवा या आपत्ति करना चाहते हैं इस संबंध में निर्धारित प्रारूप फार्म में ER-1,ER-2,ER-3 दिनांक 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दावे आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख निर्धारित है।
श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल ने नगरी निकाय सीएमओ को नगरी निकाय क्षेत्र में वाहनों पर ध्वनि यंत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम संशोधन कराने के लिए प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए हैं।नागेश्वर प्रसाद पानीका तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदाता सूची अनुसार अवलोकन करें कोई व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है ।कोई गांव छोड़कर चला गया है। किसी मतदाता का नाम गांव एवं शहर दोनों जगह पर है जैसे नामों को चिन्हित करके प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्राधिकृत कर्मचारी की नियुक्ति की गई है मतदाता का नाम संशोधन निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं!उक्त बैठक में संगीता महतो नायब तहसीलदार सतवास,टीना पवार सीईओ जनपद, अनुभाग अंतर्गत कन्नौद, सतवास,लोहारदा, कांटाफोड़ नगरी निकाय अधिकारी एवम् उनके प्रतिनिधि, श्रीनिवास उइके, चिंता कनौजिया, विजय गुर्जर अध्यक्ष भाजपा मंडल, सादिक खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मांगीलाल सिरसोद अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, मोहन पटेल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पत्रकार विनोद भूतड़ा, ओम प्रकाश परमार, चंचल भारतीय, राकेश अजमेरा, मांगीलाल मालवीय, अतुल गुप्ता सहित क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित हुए थे।














