नगर परिषद बागली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चुन्नीलाल जूनवाल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए संस्था स्वास्तिक शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के द्वारा रहवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान को जन जागरूक किया जा रहा है ।नगर स्वच्छता प्रभारी प्रमोद शर्मा के निर्देशन पर सहा.दरोगा लायक अली के द्वारा हर वार्ड में जन जागरूकता अभियान,नालीयो की साफ सफाई,कराई जा रही है।स्वच्छता प्रभारी के द्वारा ODF ++ हेतु सार्वजनिक शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया।संस्था स्वास्तिक के टीम लीडर सुजित परिहार, आशीष कारपेंटर,रवि जोधा,के द्वारा व्यवसायिक क्षेत्र में जा कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
?उत्तम आचार्य
