टोकखुर्द (विकेश जैन)। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि दुबे के निर्देशन में प्रति वर्षोनुसार इस वर्ष भी जून माह मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द से मलेरिया रथ को बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ सुनवानिया ने बताया कि मलेरिया रथ टोकखुर्द क्षेत्र में भ्रमण कर मलेरिया व डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। ताकि ऐसी बीमारी से बचा जा सके। मलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला वाहक जनित रोग है, जिसका फैलाव बारिश के दिनों में अधिक तेजी से होता है। इसलिए लोगों में जन जागरूकता लाने इसके फैलाव को रोकने और जांच एवं उपचार की व्यवस्था के लिए मलेरिया रथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगा। लोगों को समझाइश देने के लिए रथ के साथ विशेष रुप से मलेरिया निरीक्षक राम अवतार गोड रहेंगे। बुखार के संभावित रोगियों की कीट के माध्यम से जांच की जावेगी। सेक्टर बैठक के दौरान भी मलेरिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बी ई ई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम निखिलेश बारोले, बीसीएम सारिका काजी, सुपरवाइजर विक्रम सिंह नागर, रायसिंह मालवीय, दिनेश कारपेंटर, इमरान शेख, विकास आर्य सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी कृष्णमूर्ति शिवहरे ने दी।














