नवनियुक्त थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने निकाला फ्लैग मार्च

भौरासा निप्र(अभय नागर) – असामाजिक तत्व आवारा गिर्दी करने वाले अवैध धंधों में लिप्त होने वाले गुंडे बदमाशों मे पुलिस का भय बना रहे जिसको लेकर जिलाधीश महोदय एवं देवास पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व सोनकच्छ एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया के निर्देश अनुसार भौरासा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी हितेश पाटिल के निर्देशन में नगर में एक फ्लेग मार्च निकाला गया। देखें वीडियो

नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ पूरे नगर कें भ्रमण के बाद दोबारा थाना परिसर पहुंचा जिसमें थाना प्रभारी हितेश पाटिल. प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश .प्रधान आरक्षक बृजेंद्र मालवीय. आरक्षक सत्येंद्र ठाकुर .आरक्षक भूपेंद्र सिंह. सैनिक कमल। सैनिक सुरेश सैनिक. मुकेश पटेल एवं थाने का समस्त स्टाफ मौजूद था