नारायण प्रजापति पूर्व विधायक व डॉ राजेन्द्र चौबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण सागर द्वारा शाहगढ़ ब्लॉक में ग्रामीण कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों को सौपे नियुक्ति पत्र

शाहगढ़(सागर) – विगत दिनों कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर की शाहगढ़ के कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठिया के कार्यालय में सेवादल की बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंडा के पूर्व विधायक नारायण प्रजापति और कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने भी माल्यार्पण किया ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत राष्ट्रगान वन्देमातरम के गायन की गई तदोपरांत स्वागत कार्यक्रम में नगर सेवादल की ओर से मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष का पुष्पमाला और मोमेंटो भेट कर स्वागत किया गया।
द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि प्रजापति व जिलाध्यक्ष डॉ चौबे ने संयुक्त रूप से कांग्रेस सेवादल ग्रामीण शाहगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर लाखन सिह यादव,तथा जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण महासचिव पद पर श्यामसुंदर कटारे जिला सचिव पर अरविन्द्र जैन व धर्मेंन्द्र जैन तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर मुकेश जैन को नियुक्ति पत्र सौपे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रजापति ने कहा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष का दायित्व जब से डॉ चौबे को मिला है वह सतत रूप सभी ब्लाकों का भृमण कर सेवादल व कांग्रेस की मजबूती के लिए बिना किसी अपेक्षा जुटे हुए है हमारे यहाँ नव नियुक्त हुए पदाधिकारियों से मैं कहना चाहता हूँ वह अपने जिला अध्यक्ष की भांति निरपेक्ष रहकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करे ताकि हम सब मिलकर 2023 में मध्यप्रदेश में आम जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भाजपा के कुशासन प्रदेश को मुक्त कराए..
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ चौबे ने कहा कि सेवादल के साथियों को मैं कहना चाहता हूँ कि आप लोगों को अपनी यूनिफॉर्म में कांग्रेस के हर कार्यक्रम में शामिल होना आप सेवादल के संकल्पित सिपाही है आपका मान सम्मान तिरंगा है और हमारी नेता सोनिया गांधी है हमारा लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो का हर माध्यम पर सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया के साथ साथ सड़क भी खुलकर विरोध करना है और जब भी आप हमें धरना,प्रदर्शन इत्यादि कार्यक्रम में बुलाएगे अपने बीच पाएंगे और अब  नवनियुक्त पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि भविष्य में वह प्रत्येक माह के अंतिम रविवार में सार्वजनिक स्थल पर सभी कांग्रेसिजनों सहित आमजनता को लेकर झंडावंदन करें ।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलापदधिकारी उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक,उमेश तिवारी महासचिव विजय पटेरिया, श्याम दुबे करबरिया,सचिव मनोज प्रजापति, राहुल जैन,संयुक्त सचिव राघवेन्द्र डिलाखेड़ी,सेवादल ग्रामीण के बंडा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जैन,शाहगढ़ के श्यामसुंदर कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सुशील गुप्ता, लोकमन विश्वकर्मा, लाखन सिंह जमीदार,नीरज बैगी, जगत यादव पार्षद,राकेश सेठ,किशोरी नन्ना,सियाराम यादव,फल्ली अहिरवार,वीरन यादव,श्रीराम यादव ,राजेश प्रजापति,मुकेश जैन दलपतपुर,गिरवर नन्ना,सुनील दीक्षित, निजाम खान,गब्बर यादव,जकी भाईजान,शफी भाईजान, राकेश पटेल,संजय जैन,दीपक नामदेव,सर्किल गौड़,हल्ले यादव, रतिराम ,राजू खान,पप्पू खान,यूसुफ खान,बृजलाल,पुष्पेन्द्र दलपतपुर, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में गरिमा पूर्ण उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ अठिया नगराध्यक्ष सेवादल शाहगढ़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी समय मे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यक्रम किये जाने की घोषणा करते कार्यक्रम का समापन सेवादल की परम्परा अनुसार जनगणमन के गायन के साथ करने को कहा और राष्ट्रगीत के गायन उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया..