बागली /बेहरी- ग्राम बेहरी में एक दिवसीय पशु चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी भारतीय शर्मा मौजूद रही! इस अवसर पर पशुओं में होने वाली बीमारी के संबंध में पशु मालिकों से चर्चा की गई साथ ही बांझपन अवस्था लिए कुछ पशुओं का चिकित्सा परामर्श के साथ इलाज किया गया! शिविर के दौरान दुधारू पशुओं का दूध किस प्रकार गुणवत्ता वाला रहे वह भी बताया गया गौरतलब है! कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिला पशु कल्याण समिति के निर्देश पर खंड स्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं जिसके जरिए लोगों में पशुपालन के प्रति जागरूकता एवं पशुओं में होने वाले रोग निवारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है! बेहरी क्षेत्र में क्षेत्र की सबसे बड़ी दुग्ध डेयरी संचालित होती है! यहां 70% घरों में पशु पालन होता है जिनमें गाय भैंस, बकरी, शामिल है कुक्कुट पालन भी आसपास के क्षेत्र में किया जाता है! शिविर के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी भारतीय शर्मा द्वारा मौके पर भी कई पशुओं का इलाज करते हुए लोगों को पशुओं में होने वाले रोग निवारण के लिए घरेलू उपचार की जानकारी भी दी! इस अवसर पर सहकारी दुग्ध संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी द्वारा पशु चिकित्सा विभाग की टीम का स्वागत किया गया ! शिविर के दौरान पशुपालक किसानों को संबोधित करते हुए डॉ भारतीय शर्मा ने बताया कि उच्च नस्ल पैदावार के लिए शासन पूरी तरह प्रयासरत है !
इसके लिए कुछ किसानों को तैयार कर मुर्रा भैंस वैरायटी के लिए पाडे भी उपलब्ध कराए जाएंगे , और गाय की नस्ल भी अच्छी वाली करने के लिए प्रयासरत हैं ! और कहां की दूध का उत्पादन आने वाले समय में किसानों की अतिरिक्त आमदनी का बड़ा जरिया बन जाएगा!
