नेवरी। दुनिया में कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं है। हर व्यक्ति दुखी और चिंता में डूबा हुआ है और इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका भगवान देवनारायण को सच्चे दिल से याद करे हर मुसीबत आपसे दूर रहेगी। यह बात नेवरी व रोजड़ी जंगल के समीप देवनारायण मंदिर प्रांगण में कथा के अंतिम पांचवे दिन कथा वाचक प्रभुलाल मगरिया द्वारा कही गई।
दान देने का महत्व बताते हुए कहा कि दान पुण्य करने से कभी कम नहीं होता बल्कि बांटने वाले को कई गुना वापस मिल भी जाता है, लेकिन मनुष्य अपने दुख को बांटता है, सुख को नहीं। कथा के साथ-साथ भगवान देवनारायण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजनों पर महिला पुरुष भक्तजन थिरक उठे। कथा के साथ विशाल महा भंडारे एवं कलश यात्रा के साथ समापन किया गया। विशाल महा भंडारे में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी व नेवरी व रोजड़ी गांव के आसपास के ग्रामीणों ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर भंडारे में भोजन प्रसादी का लाभ लिया। इस मौके पर नेवरी व रोजड़ी के समस्त ग्रामवासी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नेवरी पुलिस चौकी प्रभारी सर्जन सिंह मीणा अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे।
