फरवरी माह के अंतिम रविवार 28.02.2021में बण्डा में किया जावेगा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण का झंडावंदन के उपरांत होगा पंगत में संगत का कार्यक्रम
कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष उमेश तिवारी में प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रतिमाह के अंतिम रविवार में सेवादल का होने वाला झंडावंदन का कार्यक्रम इस माह बण्डा में आयोजित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण ने आगे लेख किया है कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निर्देशानुसार फ़रवरी माह का झंडावंदन का कार्यक्रम सेवादल के जिला प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में तथा बण्डा के स्थानीय विधायक तरवर सिंह व पूर्व विधायक नारायण प्रजापति जी के विशिष्ट आतिथ्य में साथ ही कांग्रेस के सेवादल के प्रदेश पदाधिकारीगणों तथा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एन एस यू आई सहित कांग्रेस सभी अनुषांगिक संघठनो के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा जिसको कुशलता पूर्वक आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल स्थानीय जिला,नगर व ब्लॉक पदाधिकारिगणों जिनमें श्याम करबरिया,राघवेन्द्र सिंह,राहुल जैन,भागचन्द अठ्या,ओकार दुबे, बबलू रजक को प्रमुख रूप सौपी गई है। इस कार्यक्रम में सागर जिले के सेवादल ग्रामीण के सभी नगराध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी अपनी टीम के साथ तथा सभी सेवादल के जिला पदाधिकारीगणों को सेवादल की यूनिफॉर्म में उक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना है, झंडावंदन उपरांत मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि ,जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारीगणों के द्वारा सेवादल में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय निकाय के सम्बंध में दिए जा रहे दायित्वों से सम्बंधित पत्र सौपे जावेंगे तथा पिछले दिनों सौपे गए कार्यो की समीक्षा उपरांत दाल बाटी के सामूहिक भोज के साथ साथ नगरीय निकाय के चुनावों के सम्बंध में प्रदेश से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ साथ अन्य दायित्व सौपे जावेंगे और इस तरह पंगत में संगत का कार्यक्रम भी होगा इसलिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार सागर सेवादल ग्रामीण के सभी ब्लॉक व नगराध्यक्ष को कहा गया है वह अपनी अपनी सदस्यता सूची लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे । विज्ञप्ति के अंत मे लेख किया गया कि 28 फरवरी 21रविवार के दोपहर 1बजे सेवादल के साथ साथ सभी कांग्रेसिजनों को बण्डा में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होना है।