बरोठा(नितेश नागर) : प्रोविडेंस एकेडमी के प्रधानाध्यापक कमल सिंह चौहान ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की तीसरी बरसी पर संस्था प्रोविडेंस एकेडमी द्वारा शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए ग्राम बरोठा के प्रोविडेंस एकैडमी स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद जागेश्वर धाकड़ के प्रतिमा स्थल गड़ी चौक पर जाकर मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व पुलवामा हमले में शहीद हुए । शहीदों की शहादत को नमन किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम धूलिया मैडम द्वारा किया गया व आभार शिक्षक श्री दिनेश मीणा द्वारा मना गया । इस दौरान प्रोविडेंस एकेडमी स्कूल के समस्त अध्यापक गण, ग्रामीण जन व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
