शिवराज सिंह की सभा में उमड़ा जन सैलाब
कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बागली विधानसभा के नगर कांटा फोड़ पहुचे जहां नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां परंपरा अनुसार कन्या पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा शिवराज ने कहा कि कमलानाथ कहते है की हम नारियल लेकर घूमते हैं अरे हम विकास करते है तो नारियल एक नही पांच पांच फोड़ेंगे कांग्रेस की सरकार में तो कहते थे पैसे नहीं पैसा नही जब देखो तब पैसे के लिए रोते रहते थे और हमसे कहते है पैसे उधार ले लिए हां हमने लिए तो जनता की सेवा के लिए लिए है ओर जब आयेंगे तब चुका देंगे।

हमारा संकल्प है कि हर गरीब का पक्का मकान हो इसके लिए भू मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत उन्हें पट्टा देकर पहले जमीन का मालिक बनाया जाएगा और फिर उन्हें मकान बना कर देंगे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने तो गरीब कल्याण के लिए मेरी सरकार द्वारा चलाई गई संबल योजना को भी बंद कर दिया था इस योजना में भांजे भांजीयों की फीस उनका मामा भरता था लेकिन कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया कांग्रेस ने तो कफन तक के पैसे ₹5000 भी बंद कर दिए थे लेकिन उन्हें हमने फिर प्रारंभ कर दिया है गांव गरीब किसान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू की गई किसान सम्मान निधि में हमारी सरकार ने ₹4000 और मिलाकर इसे ₹10000 कर दिया है साथ ही बागली से निकलने वाली किसानों की सबसे बड़ी सिंचाई योजना परियोजना की स्वीकृति में कर्मवीर सांसद स्वर्गीय नंदू भैया का सबसे बड़ा योगदान है इस सिंचाई परियोजना की स्वीकृति उनको हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है नंदू भैया के आगे जो भी अधूरे सपने हैं उनको पूरा करने का काम शिवराज सिंह चौहान का है मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र मैं पहले भी सौगाते दी है और भी देंगे। बागली क्षेत्र स्वर्गीय कैलाश जी जोशी का क्षेत्र रहा है जहां से कभी भी भारतीय जनता पार्टी नही हारी है साथ ही स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि देकर यहां से पार्टी के ज्ञानेश्वर पाटिल को अधिक से अधिक बहुमत देकर विजय बनाएं। सभा को पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे, गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण व्यास ने संबोधित किया।
मंच पर मंत्री उषा ठाकुर, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक आशीष, शर्मा, विधायक मनोज चौधरी, विधायक रघुनाथ मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक गणपत, मंडल अध्यक्ष सुनिल पटेल , राजेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री माया पटेल, जयवर्धन जोशी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, सत्यनारायन तिवारी, पुरूषोत्तम बियानी, संतोष चोबे, रंगेश बियानी, सुशील पसारी, मनीष सोलंकी, रणछोड़ किराड़े, सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने किया।

















