टोंकखुर्द(विकेश जैन)। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा ग्राम भेेरवा खेड़ी बूथ क्रमांक 31 में बूथ विस्तार योजना अभियान का शुभारंभ किया। मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ने बताया कि बूथ विस्तार अभियान भारत की राजनीति के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा प्रारंभ किया गया सबसे बड़ा विस्तारक अभियान है। बूथ विस्तार योजना अभियान बीस जनवरी से तीस जनवरी तक चलेगा। बूथ विस्तारक योजना के लिए जिले में जन प्रतिनिधि से लेकर जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता बीस जनवरी से दस दिन तक प्रतिदिन दस घण्टे बूथ पर जाकर भाजपा के वोट बैंक चालीस प्रतिशत को 51 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए सौ घण्टे श्रम दान करके हमारा बूथ सबसे मजबूत करने का कार्य करेंगे। हम पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाउ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष हम मना रहे है। और उन्होंने प्रदेश ही नही पूरे देश मे जिस संगठन को खड़ा किया है। और उसका विस्तार का दायित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। इस हेतु बूथ विस्तारक योजना का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा ।इस अवसर पर सिद्धनाथ केलोदिया,प्रेम नारायण पटेल,राम गोपाल झाला,महेंद्र मुकाती,ईश्वर पटेल आदि उपस्थित थे।














