टोंकखुर्द (विकेश जैन)- शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोबाराधीरा द्वारा देव स्थान गागरनिया भीलखेड़ी में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गुर्जर समाज के लोकप्रिय व युवा वर्ग के आदर्श तथा देव स्थान मनासा के पंडा जी चरण सिंह गुर्जर थे। कार्यक्रम प्रारंभ में अतिथि द्वारा भगवान देव नारायण की पूजा अर्चना की गई। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चरण सिंह पंडा जी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों का शॉल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अतिथियों द्वारा देव स्थान परिसर में पोधारोपण भी किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चरण सिंह पंडा जी ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक पत्रकारिता को माना गया है। कोरोना की इस महामारी के दौरान पत्रकारिता ने समाज एवं प्रशासन को दिशा दी है, जागरूक करने का प्रयास किया है कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारिता का नया आयाम देखने को मिला।पत्रकारों ने समाज की विभिन्न खबरों एवं ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन तथा प्रशासन की बात को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की हैै तथा अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य के पथ चलते हुए पत्रकारों ने अपनी विशेष भूमिका अदा की। इसलिए पत्रकारों का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है। गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि पत्रकारों का समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है। पत्रकार सरकार और जनता के बीच की एक कड़ी बन चुका है। जिसको लेकर आम जनता अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पत्रकार को ही पहला ऑप्शन मानती है। पत्रकार मेहनती और कठिनाइयों के दौर से गुजरने वाला एक विशेष व्यक्ति है जो अपने परिवार को छोड़कर समाज के हितों में लगा रहता है। इस अवसर पर हिंदुसिंह गुर्जर, भागीरथ मेंबर,बाबूलाल गुर्जर,प्रताप सिंह गुर्जर,नाथूसिंह भयागांव, राजेश धाकड़,आरिफ पटेल,जीतू गालोदिया,हातिम अली बोहरा,लोकेंद्र सिंह गोहिल, हुकम सिंह गुर्जर,सुमेर सिंह यादव,तोलाराम यादव,रमेश पाटीदार,किशोर पटवा,मायाराम दांगी,इश्वरी लाल पाटीदार,राजेंद्र सिंह दरबार, पत्रकार नरेंद्र सिंह बेस निर्भय सिंह कराड़ा विकेश जैन रानू कुशवाह, विजेंद्र दांगी, अनिल खाटवा, धर्मेन्द्र पंडा,भगवान सिंह डोडिया आदि उपस्थित थे














