भोरासा(अभय नागर) : आज सत्य के रक्षक, शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता, महा पराक्रमी योद्धा, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। यूं तो पूरे भारत में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 3 मई को मनाया गया लेकिन सोनकच्छ में आज गुरुवार को सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज बंधुओं ने भगवान श्री परशुराम जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। परशुराम जयंती के अवसर पर सोनकच्छ नगर में ब्राम्हण समाज के द्वारा 5 मई को सुबह 10:00 बजे गीता भवन से एक बड़ी विशाल वाहन रैली आयोजित की गई जिसमें भोरासा नगर से भी ब्राह्मण समाज के सैकड़ों युवा इस वाहन रैली में भाग लेने पहुंचे इस वाहन रैली से पूर्व भोरासा नगर में सभी ब्राह्मण समाज के युवा श्री खेड़ापति के मंदिर गढ़ी पर एकत्रित हुए यहां पर इस बाइक रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पुत्र जयवर्धन जोशी के द्वारा श्री खेड़ापति सरकार एवं भगवान परशुराम जी का पूजन-पाठ किया गया एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इसके पश्चात ब्राह्मण समाज के युवाओं के द्वारा श्री जोशी का साफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर दुपट्टा डाल कर स्वागत सम्मान किया गया इसके पश्चात बाइक रैली को झंडी दिखाकर यहां से सोनकच्छ के लिए रवाना किया गया जो पूरे नगर में होते हुए यह यात्रा सोनकच्छ गीता भवन पहुंची यहां पर सोनकच्छ से निकलने वाली बाइक रैली में यह लोग शामिल हुए देखते ही देखते ब्राह्मण युवाओं का कारवां बढ़ता गया और यह यात्रा सोनकच्छ के पूरे नगर में भ्रमण कर फिर से गीता भवन पहुंची इस यात्रा में सोनकच्छ सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में ब्राह्मण समाज जन पहुंचे वही इस यात्रा के दौरान भोरासा नगर और सोनकच्छ में पुलिस बल तैनात रहा
