सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। आदिवासी समाज जनों का महत्वपूर्ण पर्व भगोरिया मंगलवार को हाट बाजार बिजवाड़ में भरा हजारों की संख्या में आदिवासी भाई बहने अपनी अपनी पारंपारिक वेशभूषा मे नजर आये आदिवासी समाजजनों का भगोरिया पर्व सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है इस पर्व को मनाने के लिए दूर-दूर से समाजजन आते हैं।
पर्व के समाजजन अपने मादल लाते हैं मादल की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं वही समाजजन बुजुर्ग, महिलाएं, युवा ,युवतियां, मांदल की थाप पर डीजे पर नाचते गाते दीखे वहीं दुकानदारों की खूब जमकर जलेबी भजिए सहित सामग्री की बिक्री हुई होटल मालिक लोकेंद्र दरबार बिजवाड ने बताया कि भगोरिया पर्व बहुत अच्छा भरा है भजिए जलेबी की खूब जमकर बिक्री हुई।
काँटाफोड टीआई महेंद्र सिंह गौड ,बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया अपनी पुलिस टीम के साथ व्यवस्था में मुस्तैद नजर आए चाक चौबंद व्यवस्था रखी वहीं वाहनों को अंदर भगोरिया हाट बाजार मे जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
