देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में विधायक गायत्रीराजे पवार का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अमजद अली ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 14 बीराखेडी, जयसिंह नगर, सर्वोदय नगर, शांति नगर, जिला अस्पताल, झुग्गी बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा। वहीं 27 मार्च के दिन जिला अस्पताल में जन्म लेने वालें बच्चों को वस्त्र वितरण किए जायेंगे और बेटी जन्म पर मातृशक्ति का सम्मान किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रभु लाल मालवीय, रंजीत दरबार, शेखर मालवीय, मुकेश प्रजापत, सुरेश चौहान, संदीप चौहान, दशरथ, राहुल चौहान, रमेश मुजालदे, लक्की, श्याम गौड़ आदि ने समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
