टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में भगत सिंह चौराहा पिपली बाजार में पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गहलोत राजेश शर्मा सनी जैन मुकेश परमार नितेश धाकड़ दीपेश व्यास चंद्रमोहन भदोरिया देवीसिंह ठाकुर संजय विश्वकर्मा पपलेश पांचाल अजय पांचाल आदि भाजपाकार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रति शहीदों द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए अमर शहीद अमर रहे वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन दीपेश नागर ने किया तथा आभार जीवन प्रजापति ने माना।














