भाजयुमो की संभागीय भाषण प्रतियोगिता में सचिन चौहान एवं पूनम शर्मा विजेता

देवास।भाजयुमो के युवा जोड़ो अभियान के निमित्त संभागीय भाषण प्रतियोगिता का अयोजन उज्जैन जिले के बड़नगर में किया गया , जिसमें देवास जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के 11 विजेताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में भाग लिया ।

युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सतीष चौहान ने बताया कि संभाग के समस्त 8 जिलो से 11 विषयो पर चयनित 88 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमे संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर कुल 22 पुरस्कार में से 6 पुरस्कार देवास जिले को प्राप्त हुए।

जिले की हाटपीपलिया विधानसभा से सचिन चौहान निवासी बांगरदा ने स्टार्ट अप इंडिया” पर एवं देवास विधनसभा से पूनम शर्मा ने महिला सशक्तिकरण विषय पर पूरे संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीष्मा राठौर, राधिका शर्मा, चंद्रपाल राठौड़ एवं महेन्द्र शर्मा अपने अपने विषयों में द्वितीय स्थान पर रहें
विजेताओ को उज्जैन के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया जी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी गंगा पांडे जी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाई रजतपाल सिंह राजपूत जी, संभागीय समिति सदस्य सोनू झाला जी, जिला महामंत्री द्वय प्रीतम सिंह सोलंकी जी, महेन्द्र पंवार जी, मंडल अध्यक्ष द्वय शुभम पटेल जी, धीरज जोशी जी, जिला मंत्री विनोद जी, कार्यालय मंत्री मनीष पंड्य जी उपस्थित रहे।