दिनांक 17 को भगवान मनकामेश्वर का अभिषेक कर शुरू होगी युवा वाहन यात्रा
भोरासा निप्र(अभय नागर): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष ठा.सुनिलसिंह चावड़ा ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव जी खंडेलवाल के निर्देशानुसार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी एवम सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्रसिंह मोडरिया के मार्गदर्शन से और प्रदेश एवम जिला में सोनकच्छ नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी कु. रजतपालसिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,कु. पुष्पराजसिंह रजापुर जिला कोषाध्यक्ष,कु. कुणालसिंह सेंगरजिला मंत्री,श्री राजकुमार पाटीदार जिला मंत्र के आत्मीय सहयोग के साथ यात्रा को भव्य एवं सफल बनाया जा रहा है जो सोनकच्छ नगर मंडल के युवा आह्वान यात्रा में बाइक रैली के माध्यम से दिनाक 17 अप्रैल समय 3 बजे से भौरासा नगर के बाबा मनकामनेश्वर महादेव का दुधाभिषेक के साथ यात्रा प्रारंभ होकर सोनकच्छ नगर के महाराणा प्रताप चौक तक पहुंच कर वहा विशाल जन सभा के साथ यात्रा का समापन किया जावेंगा जिसमे समस्त भाजपाप्रतिनिध व जनप्रतिनिधि एवम समस्त भाजपा कार्यकर्ता सादर आमंत्रित होकर संकल्प लेते हुए सोनकच्छ में फिर से कमल खिलाने का शंखनाथ करेंगे|
