भारतीय छात्र संसद का वर्चुअल रुप में 23 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा आयोजन – मृत्युंजय जोशी

भारतीय छात्र संसद के प्रदेश समन्वयक मृत्युंजय जोशी ने बताया कि – भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन, एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्वधान में दिनांक 23 से 28 सितंबर तक छह दिवसीय भारतीय छात्र संसद का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय छात्र संसद 2011 से निरंतर प्रतिवर्ष आयोजित होती आ रही हैI

भारतीय छात्र संसद का आयोजन भारत सरकार के केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ और यूनेस्को स्टडी फॉर ह्यूमन राइट्स, डेमोक्रेसी, पीस एंड टॉलरेंस की मदद से किया जा रहा हैI

इस छह दिवसीय छात्र संसद में झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैंस, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्रीमति अनुप्रिया पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता श्री जयवीर शेरगिल, लद्दाख से लोकसभा सांसद श्री जामयांग शेरिंग नामग्याल, बी स ई के एमडी और सीईओ तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आशीष कुमार चौहान, इंडियन फार्मर सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर श्री कृष्ण वीर चौधरी, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम सहित कई राजनीतिक दलों के नेता, विधायक, सांसद एवं मंत्रीगण भारतीय छात्र संसद में सामाजिक, मीडिया, अभिनय, उद्योग, कानून, आध्यात्मिक और खेल युवा दर्शकों को संबोधित करेंगे।

भारतीय छात्र संसद के प्रदेश समन्वयक मृत्युंजय जोशी ने बताया कि भारतीय छात्र संसद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में 29 राज्यों के 450 विश्वविद्यालयों के 25000 कॉलेजों के सक्रिय छात्रों की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ निरंतर युवाओं एवं छात्रों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा हैंI

भारतीय छात्र संसद में भाग लेने के लिए सभी युवा-छात्र वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं।

http://www.bhartiyachhatrasansad.org/