देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 65वां महापरिनिर्वाण दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में प्रतिमा पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं गरीबों को गर्म वस्त्र वितरीत कर मनाया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि 6 दिसंबर को उज्जैन रोड़ तिराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रात: 11 बजे उपरोक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जिला उपाध्यक्ष शाहरूख शेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल, उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, रीना बर्डे, आरती नागर, पूजा जाधव, जया, हेमराज परमार, ललीत देवड़ा, अमन गोयल, नीलेश नीमा, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव, अजय ठाकुर, अमन अग्रवाल आदि ने की है।














