आपका नगर साफ व स्वच्छ है, लोगों में जागरूकता लाने का ओर अधिक करे प्रयास- नीरज पांडे
भोरासा निप्र(अभय नागर) : प्रदेश में प्राथमिकता से चल रहे स्वच्छ नगर, स्वच्छ शहर की तर्ज पर प्रदेश के अधिकतम शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। हर क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त कर निरंतर स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य प्राथमिकता के साथ हो रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत शनिवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज पांडे एवं राकेश गुप्ता के द्वारा नगर का निरीक्षण किया।
नगर के शक्ति माता एवं नगर के मुख्य मार्ग से लेकर बस स्टेण्ड़, मुक्ति धाम, सामुदायिक शौचालय सहित ट्रेचिंग ग्राउण्ड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात् उपस्थित नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साथ ही कहा कि आपका नगर साफ व स्वच्छ है, लोगों में जागरूकता लाने का ओर अधिक प्रयास करते रहे। घर, नगर या शहर मैं सफाई करने से साफ नहीं होते, साफ होते है लोगों की मानसिकता से।
लोगों की मानसिकता स्वच्छता के प्रति जागरूक करनी होगी तभी नगर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 की श्रेणी में दिखाई देगा साथ ही 10 मार्च को दोबारा यहां दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन हुआ या नहीं जैसी चीजों को देखने के लिए उनकी टीम दोबारा नगर भोरासा में प्रवेश करेगी तत्पश्चात आने वाले दिनों में इसी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर भोरासा में सर्वेक्षण भी होना है अब नगर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर की जनता की भी बन रही है जिसमें अगर जनता ने पूरा सहयोग दिया तो नगर स्वच्छता में जिले भर में वह प्रदेश भर में अच्छे नंबर हासिल कर सकता है इस अवसर पर नगर परिषद की सीएमओ श्रीमती सविता सोनी सहित, मुबारिक खान, कमल गोड़, भारती सोमवंशी, उमराव नागौरी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
