भोरासा निप्र(अभय नागर) : रविवार शाम को भोरासा नगर का माहौल भक्ति मय नजर आया जहां पर नगर के टंकी चौराहे पर भगवान खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन रखा गया था जिसमें पुष्प वर्षा इत्र वर्षा नगर के टंकी चौराहे पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भजन गायक आकाश अग्रवाल देवास मनोज राठौर भौरासा ने भजनों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में यहां मौजूद भक्तों को भगवान श्याम के भजन सुनाए इस कीर्तन में भगवान श्याम का अलौकिक श्रृंगार इत्र केसर की पुष्प वर्षा 56 भोग अन्य आयोजनों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया
उक्त आयोजन भौरासा नगर के श्याम प्रेमियों के द्वारा कराया गया था
