मध्यप्रदेश में सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियो को आना होगा ऑफिस , वर्क फ्रॉम होम खत्म

कार्यालय में न तो साथ मे बैठकर कुछ खा सकेंगे न ही हाथ मिला सकेंगे

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्क फ्रॉम होम (घर पर रहकर काम करना) की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी है। अब मध्यप्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑफिस जाना ही होगा। इस संबंध में सरकार द्वारा गाइडलाइन भी तय की गई है।

नीचे दिए गए नियमो का पालन करना जरूरी

  • कोविड-19 संबंधी कोई भी लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस और लेने में तकलीफ आदि होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक में परीक्षण कराना अनिवार्य रहेगा।
  • प्रत्येक कर्मचारी को स्वयं एवं अन्य की सुरक्षा हेतु मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी स्थिति में मास्क नहीं उतारा जा सकता है।
  • कार्यालय के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • ऑफिस को लगातार सैनिटाइज किया जाना अनिवार्य रहेगा।
  • कर्मचारी न तो आपस में हाथ मिला सकते हैं और न ही चाय और खाना साथ बैठकर खा सकते हैं।
  • लगातार साबुन से हाथ धोते रहना और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।