देवास हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण वितरण का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी में मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। आईसीआईसी बैंक एवं एसएससी बैंक के संयुक्त तत्वधान में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को 7000000 रुपए का ऋण वितरण के लिए स्वयं सहायता समूह को दिए गए। स्वयं सहायता समूह से आत्मनिर्भर होने वाली महिलाओं ने मंच से बताया कि किस प्रकार उनकी जीवन की शैली आत्मनिर्भर समूह से बदली है
शर्मिला सेंधव ममता जाट बबीता लिलोदिया सरोज नायक सीमा चौहान ने मंच से बताया कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर है इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं भी अपने आजीविका चलाने में सक्षम है आज घर के काम से लेकर व्यापार व्यवसाय में एवं नौकरी में पूरा सहयोग कर रही है छोटे छोटे व्यापार से अपना घर का पालन पोषण कर रही हैं आज स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। इस प्रकार के विचार स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा अपने अपने व्यापार व्यवसाय के बारे में बताया मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह उदावत पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह शक्तावत ने भी स्वयं सहायता समूह की तरह ना की और स्वयं सहायता समूह से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है उन महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया साथ ही महिलाओं द्वारा छोटे छोटे लघु उद्योग में उनके द्वारा तैयार की गई सामग्री दाल चावल साबूदाना नमकीन आदि वस्तुओं का अवलोकन भी किया गया स्वागत भाषण डी पी एम शुक्ला मैडम ने किया संचालन डी एम पंकज ठाकुर ने किया इस अवसर पर मंच पर मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपाल सिंह सेंधव पूर्व मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव सेलेन्द्र सिंह सेंधव भुजराम जाट भरत पाटीदार आदि।














