मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अंतर्गत 2022 के कैलेंडर का विमोचन

भौरासा निप्र(अभय नागर) .नगर इकाई भौरासा द्वारा प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष उमाशंकर जी गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त वार्षिक कैलेंडर 2022 का विमोचन व वितरण कार्यक्रम माहेश्वरी समाज धर्मशाला में बड़े ही उत्साह पूर्ण वातावरण में वैश्य बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम भगवान गणेश व मां लक्ष्मी जी की पूजा व आरती के पश्चात सभी अतिथियों का केसरिया दुपट्टा डाल कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर सत्यनारायण जी लाठी प्रदेश महामंत्री वैश्य समाज, अशोक जी सोमानी प्रदेश मंत्री, गौरव खंडेलवाल जिला अध्यक्ष, सुरेश मुंदडा तहसील अध्यक्ष, विट्ठल नागर तहसील कोषाध्यक्ष, प्रदीप मंत्री नगर अध्यक्ष वैश्य समाज, अमित गुप्ता कार्यालय प्रमुख के आतिथ्य में समाज जन महेश मंत्री, रमेशचंद्र इनानी,गोविंद बल्दवा, बाल कृष्ण गर्ग,मनीष चिचानि, प्रहलाद दास झवर, अनिल मंत्री , राहुल मूंदड़ा आदि उपस्थित थे ।स्वागत भाषण प्रदीपमंत्री ने व आभार समाजसेवी घनश्याम लाहोटी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाशचंद्र मंत्री ने किया।सभी अतिथियों ने सभी सदस्यों को बहुउपयोगी कैलेंडर प्रदान किये सभी अतिथियों ने समाज एकता पर जोर दिया ।