देवास। आगामी महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महावीर जयंती मनाने हेतु सर्वानुमति से उत्सव समिति का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष दीपक जैन आगरवाला, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष जैन कायथा वाला, सचिव संजय कटारिया, कोषाध्यक्ष नितिन जैन मानव, उपाध्यक्ष पारस जैन इटावा, सहसचिव मनोज कटारिया एवं प्रवक्ता विजय जैन का मनोनयन हुआ।
संरक्षक दिलीप दोशी, नरेश भंडारी मनोनीत किए गए। आगामी 14 अप्रेल को समग्र जैन समाज द्वारा महावीर जयंती मनाई जाएगी। उक्त जानकारी कार्यक्रम सूत्रधार भरत चौधरी ने दी।
