मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं के सिलेबस में करीब 30% की कटौती की है। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सिलेबस से यूनिट को कम किया गया है। मुख्य रूप से वही यूनिट हटाई गई है जो 9वीं-11वीं में पढ़ाये जा चुके है कटौती किए गए सिलेबस को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। यह कटौती इसी सत्र के लिए रहेगी।
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10वीं और12वीं का टाइम टेबल घोषित
• हाई स्कूल की 30 अप्रैल, हाई सेकंडरी के 1 मई से होंगे पेपर शुरू
